फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress MLA Inderdutt Lakhanpal Chairperson Of District Planning Committee Hamirpur

Himachal News: सुधीर, लखनपाल, चंद्रशेखर, रवि ठाकुर और सुंदर ठाकुर को जिला योजना कमेटियों की कमान

Mon, 03 Apr 2023 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर मंडी जिला योजना कमेटी के अध्यक्ष होंगे। योजना विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Congress MLA Inderdutt Lakhanpal Chairperson Of District Planning Committee Hamirpur
इंद्रदत्त लखनपाल, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, चंद्रशेखर, रवि ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को अपने-अपने जिलों की योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम कमेटियों की कमान सौंपी गई है। जिला योजना, विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति के अध्यक्षों की कमान इन नेताओं को भी दी गई है। पहले पंचायती राज एक्ट के तहत जिला कांगड़ा की योजना कमेटी के अध्यक्ष कृषि मंत्री चंद्र कुमार बनाए गए थे। अब बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं जिला योजना कमेटी में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी लिए गए हैं, जबकि पंचायती राज एक्ट के तहत बिलासपुर की जिला योजना कमेटी के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बनाए गए थे। अब घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी इस नई बीस सूत्रीय समिति के अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में पंचायती राज एक्ट के तहत बनाई गई जिला योजना कमेटी की कमान दी गई है। अब नई कमेटी यह जिम्मा बड़सर के कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपान के पास रहेगा। मंडी में पंचायती राज एक्ट के तहत बनी जिला योजना समिति के अध्यक्ष पहले लोेक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बनाए गए थे। अब नई कमेटी की जिम्मेदारी धर्मपुर के कांग्रेस चंद्रशेखर को दी गई है। लाहौल स्पीति में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पहली कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए थे, अब नई कमेटी की कमान रवि ठाकुर के पास होगी। पंचायती राज एक्ट के तहत कुल्लू की कमान पहले कुलदीप सिंह पठानिया को दी गई। अब जिला कुल्लू की बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं जिला योजना कमेटी की कमान कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पास रहेगी।
विज्ञापन


सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी जैसे जिलों के बड़े नेताओं की अनदेखी से कांग्रेस खेमे में थी नाखुशी
कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी जैसे जिलों के बड़े नेताओं की पंचायती राज एक्ट के तहत बनी जिला याेजना कमेटी में अनदेखी होने के कारण कांग्रेस के एक खेमे में नाखुशी थी। यह नाराजगी अंदरखाते राज्य सरकार के सामने प्रकट होनी शुरू हो गई थी। सूत्रों के अनुसार इस पर सरकार ने जिला योजना, विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति में इन नेताओं को कमान दी है। हमीरपुर जिले से सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा को इनमें से किसी भी कमेटी में अभी कमान नहीं मिल सकी है। सुधीर, धर्माणी और राणा जैसे नेता मंत्री पद की दावेदारी में भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed