{"_id":"6037ce197bf6ef1431338be5","slug":"congress-leaders-clash-in-meeting-organized-for-mc-election-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: एमसी चुनाव में टिकट के लिए बुलाई बैठक में भिड़े कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: एमसी चुनाव में टिकट के लिए बुलाई बैठक में भिड़े कांग्रेसी
Fri, 26 Feb 2021 10:47 AM IST
Krishan Singh
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी जिला कांग्रेस के बीच टिकटों को लेकर हाथापाई की नौबत आ गई है। गुरुवार को निगम चुनाव की टोह लेने सोलन आए पर्यवेक्षकों के सामने ही कुछ कांग्रेस नेता भिड़ पड़े।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कांग्रेस के इन पदाधिकारियों को नेताओं ने बमुश्किल छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक निगम चुनाव प्रभारी राजेंद्र राणा की प्रेस वार्ता से ठीक पहले आयोजित बैठक में एक पूर्व जिलाध्यक्ष व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष में किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई, जो धक्कामुक्की में बदल गई।
विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में इस घटना के बाद काफी देर तक माहौल गर्म रहा। इस दौरान राजेंद्र राणा, पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन, मोहन लाल बरागटा, केवल सिंह पठानिया समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की, लेकिन चुनाव से ठीक पहले इस तरह की घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुटबाजी उभरकर सामने आई है। उधर, जिला कांग्रेस के महामंत्री शिव दत्त ने कहा कि उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उसकी जांच की जाएगी।