फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress handed over the responsibility of finding candidates in Himachal to the former Minister of State for

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने पूर्व रेल राज्य मंत्री को सौंपा हिमाचल में प्रत्याशी तलाशने का जिम्मा

Sun, 07 Jan 2024 08:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 08:44 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कमेटी के सदस्य होंगे। कांग्रेस ने इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। 

विज्ञापन
Congress handed over the responsibility of finding candidates in Himachal to the former Minister of State for
भक्त चरण दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रत्याशी तलाशने का जिम्मा पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास को सौंपा है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने भक्त चरण दास की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा नीरज दांगी और यशोमति ठाकुर को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कमेटी के सदस्य होंगे। कांग्रेस ने इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी अधिसूचना के तहत देश के सभी राज्यों के पांच क्लस्टर बनाए गए हैं।क्लस्टर चार में हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भी शामिल किया है।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी को जिम्मेवारी लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदनों की छंटनी करके पैनल बनाने की होगी। संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाकर भी यह कमेटी कांग्रेस हाईकमान को सिफारिश करेगी। हिमाचल के लोकसभा की चार सीटें हैं। मंडी संसदीय सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। प्रतिभा सिंह का दोबारा से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इनके बेटे और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा भी जोरों से हैं। हमीरपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस लगातार आठ चुनाव हार चुकी है। यहां से प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी को खूब माथापच्ची करनी होगी। शिमला और कांगड़ा संसदीय सीट को भी कांग्रेस लगातार तीन चुनावों से हार रही है। ऐसे में इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों से भी पार्टी को मजबूत प्रत्याशियों की तलाश है।
विज्ञापन


गोकुल बुटेल बने कांग्रेस के केंद्रीय वार रूम के उपाध्यक्ष
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय वार रूम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। गोकुल ने 2012 की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में सोशल मीडिया विभाग संभाला था। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की सरकार में मुख्य सलाहकार आईटी थे। गोकुल को हिमाचल के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस चुनाव वार रूम का प्रभारी नियुक्त किया था। गोकुल पालमपुर के बुटेल परिवार से संबंध रखते हैं। अमेरिका में आईटी की पढ़ाई करने वाले गोकुल बुटेल राहुल गांधी के भी करीबी माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed