फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress foundation day cm sukhwinder singh sukhu receive warm welcome in Rajiv Bhawan Shimla

Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस ने मुझे निगम के पार्षद से हिमाचल के सीएम का दायित्व सौंपा

Wed, 28 Dec 2022 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Dec 2022 08:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग के भविष्य में लिए जाने वाले पेपर भी मिले हैं। आयोग जो पेपर ले रहा है, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Congress foundation day cm sukhwinder singh sukhu receive warm welcome in Rajiv Bhawan Shimla
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर समन्वय और समर्पण भाव के साथ काम करेगी। मैं कांग्रेस का आम कार्यकर्ता हूं और जो आदेश प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का रहेगा, उसे पूरा करेंगे। कांग्रेस के स्थापना दिवस के लिए बुलाया गया और मैंने यहां आने को प्राथमिकता दी। कांग्रेस ने मुझे शिमला नगर निगम के पार्षद से लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा। सरकार, मंत्री और विधायक आम कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखेंगे और सम्मान देंगे। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं पर लोगों का विश्वास उठ चुका था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को यहां राजीव भवन में कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग के भविष्य में लिए जाने वाले पेपर भी मिले हैं। आयोग जो पेपर ले रहा है, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भविष्य में पेपर लीक न हों, इसके लिए साठ दिन में पारदर्शी प्रणाली अपनाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री का राजीव भवन में सेवादल और कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 साल से जुड़े हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें काम करने का अवसर प्रदान करना वास्तव में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का विषय है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विषयों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार सुनिश्चित करेगी कि राज्य में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले। सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया है। आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया है। युवाओं में भर्ती एजेंसियों के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए यह निर्णय लिया है।

सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित करने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस सत्ता पर आई है। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 4-0 से जीतेगी। 


नरेश चौहान ने कॉलेज में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा और हारे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एनएसयूआई नेताओं का जिक्र कर रहे थे जो आज सरकार के विभिन्न पदों पर तैनात हैं। उन्होंने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि कॉलेज के चुनाव में नरेश चौहान ने अध्यक्ष पद पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था और चौहान हार गए थे, जबकि वह चुनाव जीते थे। आज नरेश चौहान मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed