फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress Candidate List 2022 for Himachal election 2022, five new faces, these 22 seats got stuck

Himachal Election: कांग्रेस ने पांच नए चेहरों पर खेला दांव, इन 22 सीटों पर फंसा पेच

Wed, 19 Oct 2022 01:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
सार
नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। परिवारवाद के आरोपों से घिरने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों पर भी दांव खेला हैं, जो स्थापित नेताओं की संतान हैं।
loader
Congress Candidate List 2022 for Himachal election 2022,  five new faces, these 22 seats got stuck
कांग्रेस ने पांच नए चेहरों पर खेला दांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है। इनकी सूची बुधवार को जारी होने के आसार हैं। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। 50 वर्ष से कम आयु के 15 प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मंत्रियों में कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी और चंद्र कुमार चौधरी को फिर से मौका दिया गया है। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। परिवारवाद के आरोपों से घिरने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों पर भी दांव खेला हैं, जो स्थापित नेताओं की संतान हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उपचुनाव में एक संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करने का तोहफा देते हुए हाईकमान ने पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ठियोग क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।



नए चेहरे
विवेक कुमार (झंडूता), रजनीश किमटा (चौपाल), यशवंत सिंह खन्ना (चुराह), रघुवीर बाली (नगरोटा बगवां), खीमी राम (बंजार)।

तीन महिला प्रत्याशी
आशा कुमारी, चंपा ठाकुर, दयाल प्यारी।

एकमात्र विधायक जगत सिंह की टिकट हुई होल्ड
कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में सिर्फ एक विधायक का नाम शामिल नहीं है। किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी को कांग्रेस ने अभी टिकट नहीं दिया है। यहां से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी दौड़ में शामिल हैं। 


इन 22 सीटों पर फंसा पेच
शिमला शहरी, किन्नौर, नालागढ़, बिलासपुर, हमीरपुर, नाचन, सरकाघाट, करसोग, आनी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, कांगड़ा, इंदौरा, सुलह, जयसिंहपुर, देहरा, कुटलैहड़, गगरेट, चिंतपूर्णी, मनाली, भरमौर और पांवटा साहिब। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed