फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में कड़ाके की ठंड: शिमला सहित आठ स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा

Thu, 16 Dec 2021 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
cold wave in himachal pradesh shimla among eight cities recorded minus temperature
अटल टनल रोहतांग के समीप बर्फ में मस्ती करते सैलानी। यहां बहने वाली चंद्रा नदी जमने लगी है। - फोटो : संवाद

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के आठ शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है। बुधवार की रात प्रदेश में इस सीजन की सबसे ठंडी रिकॉर्ड हुई। सड़कों पर कोहरा जमने लगा है। कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप भी जम गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 18 से 20 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा।

cold wave in himachal pradesh shimla among eight cities recorded minus temperature
लाहौल में जमा गया नाले का पानी। - फोटो : संवाद

शाम होते ही शहर में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने से शहर के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

cold wave in himachal pradesh shimla among eight cities recorded minus temperature
- फोटो : संवाद

सड़कों पर पानी जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा बन गया है। शिमला के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह कोहरा पड़ने से सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन गई है। वर्ष 2020 में 28 दिसंबर को शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
cold wave in himachal pradesh shimla among eight cities recorded minus temperature
ऊना में सुबह के समय छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 20.0, बिलासपुर में 19.0, कांगड़ा में 16.6, हमीरपुर में 16.3, नाहन में 16.0, सुंदरनगर में 15.8, भुंतर में 15.9, चंबा में 13.9, धर्मशाला में 11.9, शिमला में 10.5, कल्पा में 7.0, केलांग में 2.1 और डलहौजी में 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
cold wave in himachal pradesh shimla among eight cities recorded minus temperature
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र                            न्यूनतम तापमान
केलांग                        - 7.9
कल्पा                         - 6.0
मनाली                        - 2.0
कुफरी                        - 1.8
भुंतर                         - 1.0 
सुंदरनगर                    - 0.7
सोलन                      - 0.4
शिमला                     - 0.2

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed