{"_id":"6002f037df470919972b3d2d","slug":"cng-station-will-be-opened-in-six-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के छह जिलों में खुलेंगे सीएनजी स्टेशन, मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के छह जिलों में खुलेंगे सीएनजी स्टेशन, मंत्री ने दी जानकारी
Sat, 16 Jan 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। सोलन, सिरमौर, शिमला, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में सीएनजी के विस्तार के लिए सीजीडी कंपनियों को अधिकृत किया गया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संरक्षण क्षमता महोत्सव सक्षम का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। प्रदेश के चुनिंदा पेट्रोल पंपों में प्रदूषण की निशुल्क जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि संरक्षण क्षमता महोत्सव एक माह का देशव्यापी महोत्सव है। इसके तहत पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण को बल देने के लिए तेल कंपनियां लोगों को जागरूक करेंगी। जागरूकता वाहन से पेट्रोल पंपों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पंचायतों, स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं सरकारी उपक्रमों में कार्यक्रम होंगे।
कहा कि प्रदेश में इस वर्ष दो सीएनजी स्टेशन चालू किए गए हैं। अन्य पेट्रोल पंप चिह्नित किए गए हैं। यहां सीएनजी की सुविधा का विस्तार प्रस्तावित है। सीएनजी पाइप लाइन बिछाने एवं औद्योगिक इकाइयों को सीएनजी से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। सभी को खाना पकाने, परिवहन, कृषि और उद्योगों में पेट्रोलियम उत्पादों का प्रयोग करते समय सामान्य सरल एवं आसानी से कार्यान्वयन योग्य उपायों को अपनाकर तेजी से समाप्त हो रहे पेट्रोलियम संसाधनों का संरक्षण करने की मुहिम में शामिल होना चाहिए।