{"_id":"6724aaddddade8741c05b8b4","slug":"cm-sukhwinder-sukhu-celebrated-diwali-with-his-family-at-oak-over-and-also-decorated-rangoli-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली, रंगोली भी सजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली, रंगोली भी सजाई
Fri, 01 Nov 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Nov 2024 03:56 PM IST
सार
सीएम सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में रोशनी, एकता, समृद्धि और खुशियां लेकर आता है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से एकता, सहभागिता की भावना को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भावनाएं समाज, राज्य एवं देश का विकास और कल्याण सुनिश्चित करती हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन