फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhwinder Singh Sukhu returned from Delhi, portfolios still not distributed to ministers

Himachal Pradesh: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रियों को अभी भी नहीं बंटे विभाग

Tue, 10 Jan 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 09:14 PM IST
सार

मंत्रिमंडल विस्तार को तीन दिन हो गए, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अब तक मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं किया। गत रविवार सात मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुणे रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
cm Sukhwinder Singh Sukhu returned from Delhi, portfolios still not distributed to ministers
शिमला पहुंचने पर सीएम सुक्खू ने सुनीं लोगों की समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार को तीन दिन हो गए, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अब तक मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं किया। गत रविवार सात मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुणे रवाना हो गए थे। इसके बाद सीएम ने दिल्ली पहुंचकर मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर पार्टी आलाकमान से चर्चा की। अब मंगलवार को सीएम दिल्ली से शिमला लौट आए हैं। इस बारे में सीएम ने कहा कि मंत्रियों को बिना काम के नहीं बिठाएंगे। उन्हें जल्द विभाग आवंटित किए जाएंगे। हालांकि सीएम ने मंगलवार को ही मंत्रियों का विभाग आवंटन के संकेत दिए थ, लेकिन प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ने रात तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की। उधर, सोशल मीडिया पर मंत्रियों को विभाग देने की अपुष्ट सूचनाएं दिन भर वायरल होती रहीं। वर्तमान में परिवहन, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और भाषा एवं संस्कृति विभाग उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास हैं, जबकि बाकी सभी महकमे सीएम सुक्खू देख रहे हैं। 

विज्ञापन


तीन मंत्री बनाने और पहली कैबिनेट बैठक पर फैसला जल्द
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि तीन और मंत्री बनाने के अलावा पहली कैबिनेट बैठक पर सरकार जल्द फैसला लेगी।

बिना विभाग दिन भर सचिवालय में बैठे रहे मंत्री विक्रमादित्य 
मंत्री विक्रमादित्य सिंह बिना विभाग के ही सचिवालय में दिन भर बैठे रहे। उनसे कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मिलने गए। उन्होंने विक्रमादित्य को उद्योग मंत्री बनने की स्थिति में प्रदेश में रक्षा आधारित उद्योग लगाने का सुझाव दिया। हालांकि, विक्रमादित्य बोले कि अभी विभाग तय नहीं हैं। अगर ऐसा होता है तो इस बारे में जरूर विचार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed