फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder Sukhu said Union Minister Anurag should not create obstacles in the help received from the Cent

Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- केंद्र से मिलने वाली मदद में अड़ंगा न डालें केंद्रीय मंत्री अनुराग

Tue, 09 Jan 2024 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद केंद्र सरकार की तरफ से कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said  Union Minister Anurag should not create obstacles in the help received from the Cent
नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन के अमतर में मंगलवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्र से मिलने वाली मदद में अड़ंगा न डालें। प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र से मिलने वाली सहायता में अड़चन पैदा कर रहे हैं। जब तक राज्य चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाता है, तब तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) को टीजीटी के 3500 पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। भाजपा की तरह प्रदेश में जनमंच नहीं, बल्कि राजस्व अदालतों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हर माह 30 व 31 तारीख को लोगों के राजस्व से जुड़े कार्य होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमों के तहत आपदा के बाद जो क्लेम बनता है, उसका 9900 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। अभी तक यह क्लेम भी केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दिया गया है। अगर केंद्र सरकार की तरफ से विशेष राहत पैकेज दिया होता तो वह इसे मदद मानते। केंद्रीय मंत्री को सही जानकारी रखनी चाहिए। सीएम ने कहा कि देर सवेर यह क्लेम केंद्र से मिल जाएगा, लेकिन भाजपा नेता इसमें बेवजह की देरी न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया प्रदेश का बेड़ा गर्क
धनेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया है। नौकरियां बेची गई हैं। चयन आयोग से लेकर पुलिस भर्ती में धांधली हुई है। प्रदेश में राज्य चयन आयोग से भर्ती पारदर्शी तरीके से होगी। विभिन्न विभागों में प्रदेश सरकार 20 हजार पद भरेगी। सीएम ने कहा कि सरकार हिमाचल में 17 जनवरी से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आगाज कर रही है। विधायक गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और आपदा के दौरान किस तरह से भाजपा नेताओं ने अड़ंगे डालें, इसके बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा नेताओं में आपदा में क्या किया, इसकी पोल गांव में जाकर खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed