फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu said there will be 10 thousand new recruitments in Himachal by the end of this year

Himachal Assembly Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में इस साल के अंत तक होंगी 10 हजार नई भर्तियां

Wed, 20 Sep 2023 11:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 11:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक 10 हजार नई भर्तियां होंगी। जिन पुरानी भर्तियों में पेपर लीक या भ्रष्टाचार नहीं हुआ होगा, उनका परिणाम तीन माह के भीतर निकालेंगे। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said there will be 10 thousand new recruitments in Himachal by the end of this year
विधानसभा सदन में सीएम सुखविंद्र सिंह सुुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक 10 हजार नई भर्तियां होंगी। जिन पुरानी भर्तियों में पेपर लीक या भ्रष्टाचार नहीं हुआ होगा, उनका परिणाम तीन माह के भीतर निकालेंगे। प्रदेश में गठित होने वाला नया भर्ती आयोग कंप्यूटर आधारित टेस्ट लेगा, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। प्रश्नपत्र भी अलग-अलग तैयार होंगे। परीक्षा होने के एक हफ्ते में भर्ती परिणाम जारी किए जाएंगे। वरिष्ठ आईएएस अफसर को आयोग का मुख्य प्रशासक और एचएएस अफसर को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी दीपक सानन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नया राज्य चयन आयोग गठित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आंदोलनरत युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं होगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी पत्र में पांच लाख रोजगार देने की बात कही है। पांच वर्ष में पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी। श्रम एवं रोजगार विभाग की कार्यप्रणाली में इस बाबत बदलाव भी किए जा रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में कितनी नौकरियां दी गई हैं, इसका पूरा डाटा एकत्र किया जाएगा। विदेशों में नौकरी दिलाने की प्रणाली भी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले सामने आने के बाद कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया है। इस मामले में 65 गिरफ्तारियां की गईं। 26 बिचौलिए पकड़े गए। एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने अभी तक नई भर्ती शुरू नहीं की है। पूर्व सरकार के काला शासन में हुईं गलतियों को ही अभी तक ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह पोस्ट कोड के 329 पदों का परिणाम किया घोषित
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोग भंग होने के बाद लोकसेवा आयोग शिमला ने अभी तक छह पोस्ट कोड के कुल 329 पदों का परिणाम जारी कर दिया है। 981 पोस्ट कोड का परिणाम निकालने के लिए आयोग ने कार्मिक विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। जल्द ही इसका परिणाम जारी होगा। पोस्ट कोड 958, 967 और 973 के तहत कुल 311 पदों के परिणाम निकालने की प्रक्रिया जारी है। 20 अन्य पोस्ट कोड के परिणाम निकालने को भी लोकसेवा आयोग को मंजूरी दे दी गई है। परिवहन निगम में कुल 360 पद भरने के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

भर्ती परीक्षा के 25 विभिन्न पोस्ट कोड को लेकर की जांच
पेपर लीक मामले में भर्ती परीक्षा के 25 विभिन्न कोड की जांच की गई है। जांच के बाद छह मामलों को बंद कर दिया है। 19 में जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सचिवालय में क्लर्क भर्ती, भाषा शिक्षक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सहायक अधीक्षक जेल, मार्केट सुपरवाइजर, ऑक्शन रिकॉर्डर, फायरमैन, जेई मैकेनिकल, लैब सहायक, जेओए अकाउंटस, जेओए आईटी, जेई सिविल, कला शिक्षक, लाइनमैन, स्टैनो टाइपिस्ट और शास्त्री शिक्षक भर्ती मामले की जांच जारी है।

नेता प्रतिपक्ष ने ये कहा
उधर, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर पेपर लीक की शिकायत हमारी सरकार के समय आई होती तो हम और भी सख्त कदम उठाते। कांग्रेस सरकार को बने नौ माह हो गए हैं लेकिन अभी तक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी नहीं हो रहे हैं। ईमानदारी से परीक्षा देने वाले युवा परिणाम के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक होते ही हमारी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों को बिहार, हरियाणा और दिल्ली से गिरफ्तार किया। युवाओं के हितों को देखते हुए तय समय पर परीक्षा करवाई गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों पर आई है। गारंटी थी कि पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी लेकिन नौ माह से एक भी भर्ती नहीं की है।

विधानसभा में गुरुवार को होगा प्राइवेट मेंबर्स डे, चार विधेयक पेश, दो होंगे पारित

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। इस मौके पर गैर सरकारी सदस्य संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक अपने क्षेत्र या अन्य संबंधित मसलों को उठाएंगे। इसके अलावा गुरुवार को चार विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। ये विधेयक हिमाचल प्रदेश सड़क की ओर से कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका सेवा संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश माल व सेवा कर कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2023 होंगे। इनके अलावा दो अन्य विधेयकों हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2023 और हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 को पारित करने का भी प्रस्ताव किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed