फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- PG courses will start in Hamirpur Medical College

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे पीजी पाठ्यक्रम

Wed, 23 Oct 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2024 05:41 PM IST
सार

सरकार ने महाविद्यालय के लिए जनरल मेडिसिन, पीडियाॅट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी जैसे प्रमुख विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के छह और असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पद भरने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- PG courses will start in Hamirpur Medical College
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सरकार ने महाविद्यालय के लिए जनरल मेडिसिन, पीडियाॅट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी जैसे प्रमुख विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के छह और असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पद भरने को मंजूरी दी है। मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत रोगी देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए महाविद्यालय में रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सा प्रदान करने के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऑप्थेलमोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, फिजियोलॉजी विभागों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए अनिवार्यता, सह-व्यवहार्यता प्रमाणपत्र पहले ही जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में कार्प मछली पालन 7,367.03 मीट्रिक टन पहुंचा
विज्ञापन


सरकार ने महाविद्यालय के लिए नर्सिंग कर्मियों के 150 पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी है। इन पदों की भर्ती से रोगी देखभाल में सुधार और नर्सिंग स्टाफ के लिए बेहतर कार्य स्थिति सुनिश्चित होगी। सरकार राज्य में चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। पिछले एक वर्ष में आइजीएमसी शिमला और टीएमसी के लिए विभिन्न श्रेणियों के 1,182 नए पद भरने को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद कर रही है, ताकि रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं घर-द्वार के निकट सुनिश्चित हों और उपचार के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed