फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said-Carp fish farming in Himachal reached 7,367.03 metric tonnes

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मछली उत्पादन में तालाब निर्माण के लिए 80 फीसदी अनुदान

Wed, 23 Oct 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मछुआरों को उच्च गुणवत्ता वाली मछली के बीज उपलब्ध करवा रही है और प्रदेश में सात सरकारी कार्प मछली फार्म स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said-Carp fish farming in Himachal reached 7,367.03 metric tonnes
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कार्प मछली उत्पादन पिछले वर्ष के 6,767.11 मीट्रिक टन की तुलना में बढ़कर 7,367.03 मीट्रिक टन हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 2,600 मछुआरे कार्प मछली पालन का कार्य कर रहे हैं और उत्पादन वृद्धि से उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। तालाब निर्माण के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान सरकार दे रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मई 2024 में विभाग ने नेशनल फ्रेशवाटर फिश ब्रूड बैंक और भुवनेश्वर से उन्नत अमुर कार्प बीज खरीदे हैं। इन बीजों का उपयोग सोलन के नालागढ़ स्थित फिश सीड फार्म और ऊना के गगरेट फिश सीड फार्म में ब्रूड स्टॉक्स विकसित करने के लिए किया जा रहा है। अगले वर्ष से किसानों को इन फार्मों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे। इनकी उत्पादन दर पारंपरिक प्रजातियों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


सरकार ने जून 2024 में केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत जयंती रोहू और अमृत कटला प्रजातियों के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं। विभाग की ओर से ऊना के गगरेट में पांच करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 हेक्टेयर क्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए 1.38 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब तक सामान्य श्रेणियों के किसानों को 14 हेक्टेयर क्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए 1.38 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को छह हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए 59.52 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र ही जारी की जाएगी। सुक्खू ने कहा कि यह योजना बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, चंबा और ऊना में क्रियान्वित की जा रही है। तालाबों में रोहू, कटला, मृगल, कॉमन कार्प और ग्रास कार्प का पालन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed