फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said – Panchayat elections were not cancelled, opposing everything has become the policy o

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- स्थगित नहीं किए हैं पंचायत चुनाव, समय पर पूरी होगी प्रक्रिया

Fri, 10 Oct 2025 12:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 12:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनाैपचारिक बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव रद्द नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said – Panchayat elections were not cancelled, opposing everything has become the policy o
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पंचायत चुनाव स्थगित नहीं किए हैं। चुनाव प्रक्रिया समय पर ही पूरी होगी। 23 जनवरी 2026 तक चुनाव हो सकते हैं। पहले आपदा राहत का काम किया जाएगा। पंचायत चुनावों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया। उन्होंने भाजपा पर हर बात को तूल देते हुए जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता और कर्तव्य है। भाजपा के नेता भटकाने का काम करते हैं। साल 2023 में भाजपा नेता आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े नहीं हुए। पहले विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की, जब सत्र बुलाया तो प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया और वॉकआउट कर दिया। इस बार की आपदा 2023 से बड़ी है। पिछले दिनों झंडूता में भी बड़ा हादसा हुआ। पंचायत चुनावों को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों से बात की गई, कुछ ने कहा कि अभी पूरी तरह से कई पंचायतों की सड़कें नहीं खुली हैं। सिर्फ चुनावों को स्थगित करने की बात की गई। सभी सड़कें खुलने पर ही चुनाव होंगे। आपदा में बेघर हुए लोगों को घर बनाने के लिए जमीन का मसला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम और अनुराग के बीच सियासी घमासान पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो काफी समय से कह रहा हूं कि भाजपा 5 गुटों में बंटी हुई पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का दर्द छलक कर सामने आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लग रहे हैं। जेपी नड्डा, रमेश धवाला, राजीव बिंदल, हर्ष महाजन एंड कंपनी के भी गुट हैं। भाजपा गुटों की राजनीति के फंसी हुई है। भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है।
विज्ञापन

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने वालों के नाम अभी फाइनल नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अक्तूबर को रिज पर मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसमें कौन-कौन केंद्रीय नेता शामिल होंगे, इसकी अब तक ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed