{"_id":"67ce93707898b57cf6036cd7","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-said-in-the-coming-four-five-years-the-education-system-will-be-world-class-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सुक्खू बोले- पांच सालों में शिक्षा व्यवस्था विश्व स्तरीय होगी, कोटशेरा में तीन और विषयों की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सुक्खू बोले- पांच सालों में शिक्षा व्यवस्था विश्व स्तरीय होगी, कोटशेरा में तीन और विषयों की कक्षाएं
Mon, 10 Mar 2025 12:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने सोमवार को शिमला के कोटशेरा कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दाैरान सीएम ने कोटशेरा काॅलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी ,अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने, सेंट्रल हीटिंग सुविधा व चहारदीवारी लगाने की मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव रख रही है। शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में बड़े अहम फैसले लिए जा रहे हैं। इस व्यवस्था परिवर्तन में युवाओं का साथ चाहिए। आने वाले चार से पांच साल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था विश्व स्तरीय होगी।
विज्ञापन
शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पैसों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कम संख्या वाले बंद किए जा रहे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को बड़े कॉलेजों, स्कूलों में सीट आरक्षित कर ,परिवहन की सुविधा अगले सत्र से दी जाएगी। सरकार अगले सत्र से 10 पूरी तरह से सुविधा संपन्न राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल शुरू करेगी। इसमें प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की गुणात्मक शिक्षा, स्पोर्ट्स और हर तरह की गतिविधियां करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ्य सुविधाओं में भी सुधार होगा। सरकार आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में एम्स दिल्ली की तर्ज पर जांच और स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास कर रही है। बीमारियों का पता लगाने को आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2032 तक हिमाचल समृद्ध और अमीर राज्य बनाने की दिशा में व्यवस्था परिवर्तन लाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। 31 मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य है। कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन