फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu issued registration form for purchasing turmeric grown through natural farming method

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्राकृतिक तरीके से उगाई हल्दी का ब्रांड नेम होगा हिमाचल हल्दी

Mon, 07 Apr 2025 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार की ओर से प्राकृतिक पद्धति द्वारा उगाई गई हल्दी को 90 रुपये प्रतिकिलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का प्रावधान किया था। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu issued registration form for purchasing turmeric grown through natural farming method
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हल्दी खरीद के लिए जारी किया पंजीकरण प्रपत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली हल्दी अब हिमाचल हल्दी के ब्रांड नेम से बाजार में बिकेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के किसानों से हल्दी की खरीद के लिए पंजीकरण फार्म जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती पद्धति से हल्दी उगाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई हल्दी 90 रुपये प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का प्रावधान किया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी प्रदान करते हुए किसानों की आर्थिकी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को इसके लिए किसानों के पंजीकरण और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत किसानों से खरीदी गई कच्ची हल्दी का स्पाइस पार्क हमीरपुर में प्रसंस्करण किया जाएगा। यह पहली बार है कि सरकार किसानों से सीधे तौर पर कच्ची हल्दी खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक पद्धति से उगाए गेहूं को 60 रुपये प्रतिकिलो और मक्की को 40 रुपये प्रतिकिलो के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद रही है। सरकार ने दूध के समर्थन मूल्य में 21 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। गाय का दूध 51 रुपये और भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल 24,995 मीट्रिक टन हल्दी का उत्पाद
प्रदेश में 2,042.5 हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी की खेती की जा रही है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 24,995 मीट्रिक टन हल्दी उत्पादन हो रहा है। हल्दी उत्पादन में प्रदेश में मुख्य रूप से हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी और सोलन जिला अग्रणी हैं। हल्दी के औषधीय महत्व को देखते हुए कोविड-19 के बाद घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मांग बढ़ी है और यह किसानों की आजीविका का प्रमुख विकल्प बन गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और सचिव कृषि विभाग सी. पालरासू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed