फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm Sukhvinder Sukhu indicated reshuffle in the departments of ministers.

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल

Wed, 10 Jan 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 06:55 PM IST
सार

हमीरपुर जिला के दौरे के दूसरे दिन नादौन में पत्रकारों से सीएम ने कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो नए विभाग गठित किए जा रहे हैं, जो मंत्रियों को आवंटित होंगे।

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu indicated reshuffle in the departments of ministers.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रियों के विभागों में फिर फेरबदल के संकेत दिए हैं। हमीरपुर जिला के दौरे के दूसरे दिन नादौन में पत्रकारों से सीएम ने कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो नए विभाग गठित किए जा रहे हैं, जो मंत्रियों को आवंटित होंगे। जिन मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए हैं, उन्हें फिर उनके विभाग से संबंधित अन्य विभाग दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मंत्री से मुख्य पोर्टफोलियो नहीं लिया गया है, जबकि उनके साथ अटैच किए गए विभाग ही नवनियुक्त मंत्रियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद हिमाचल विरोधी कार्य कर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहा है, बल्कि सरकार के विरोध के चक्कर में भाजपा प्रदेश के हितों का विरोध कर रही है। भाजपा सांसद प्रदेश को मिलने वाले प्राकृतिक आपदा के क्लेम को केंद्र में रोकने का भी काम रहे हैं। प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार में हाइड्रो प्रोजेक्ट में भी राज्य के हितों की अनदेखी की गई है और केंद्रीय उपक्रमों को ये हक बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के उपक्रम वाटरसेस का विरोध कर रहे हैं। बीबीएमबी से 4,600 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने लेने हैं, जो कि केंद्र सरकार के पास फंसे हैं। सूबे के भाजपा नेता भी इसे लेकर प्रदेश का पक्ष केंद्र में नहीं रख रहे हैं। सीएम ने यह भी कहा कि आपदा के दौरान 9,700 करोड़ का क्लेम दिसंबर में मिल जाना चाहिए था, उसे लेकर लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से जो तीन भाजपा सांसद चुनकर जनता ने दिल्ली भेजे हैं, वे एक बार भी गृह मंत्री से हिमाचल के हकों को लेकर नहीं मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed