फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu: Govt exploring possibility of interest waiver facility for disaster affected

CM Sukhvinder Sukhu: आपदा प्रभावितों के लिए ब्याज छूट सुविधा की संभावना तलाश रही सरकार

Fri, 01 Sep 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 07:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पहल करते हुए बैंकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। अब फैसला हुआ है कि कृषि और संबद्ध गतिविधियों से संबंधित अग्रिमों को छोड़कर सभी प्रकार के मौजूदा ऋणों की ऋण पुनर्संरचना की जाएगी।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu: Govt exploring possibility of interest waiver facility for disaster affected
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार आपदा प्रभावित ऋणधारकों के लिए ब्याज छूट सुविधा की संभावना तलाश रही है। सरकार ने 18 अगस्त को प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया था। राज्य सरकार ने पहल करते हुए बैंकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। अब फैसला हुआ है कि कृषि और संबद्ध गतिविधियों से संबंधित अग्रिमों को छोड़कर सभी प्रकार के मौजूदा ऋणों की ऋण पुनर्संरचना की जाएगी। इनमें सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), खुदरा और अन्य के लिए प्रदत्त ऋण शामिल हैं।

विज्ञापन


राहत उपायों के लिए पात्रता निर्धारित करने की मूल्यांकन तिथि 24 जून 2023 निर्धारित की गई है। केवल वे खाते जो इस तिथि तक अतिदेय नहीं थे, ऋण ऋण पुनर्संरचना के लिए पात्र होंगे। संपूर्ण ऋण पुनर्संरचना प्रक्रिया सरकार द्वारा प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की तारीख 18 अगस्त 2023 से तीन महीने के भीतर पूरी की जाएगी। पात्र लोगों के लिए एक स्थगन अवधि लागू की जाएगी, जिससे 12 महीने तक मूल किस्त के भुगतान को स्थगित करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed