फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu Visit to Bilaspur Himachal Pradesh

CM Sukhu: राजेश धर्माणी को कैबिनेट में मिलेगी जगह, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने दिए संकेत

Thu, 19 Oct 2023 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

बिलासपुर जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक राजेश धर्माणी को कैबिनेट में जगह मिलेगी या नहीं, इन सवालों पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu Visit to Bilaspur Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक राजेश धर्माणी को कैबिनेट में जगह मिलेगी या नहीं, इन सवालों पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विराम लगा दिया है गुरुवार को बिलासपुर में प्रेसवार्ता में सीएम ने धर्माणी को कैबिनेट में शामिल करने के संकेत दिए।सीएम ने कहा कि बिलासपुर को कैबिनेट में जगह जरूर मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस विधायक धर्माणी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कांग्रेस और सरकार भी तैयार है। सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की उम्मीद प्रतिदिन धुंधली होती जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कैबिनेट ने विशेष राहत पैकेज के लिए प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने आपदा के समय प्रदेश के लोगों के साथ खड़े होने के बजाए राजनीतिक रोटियां सेंकी। राज्य से आपदा से संबंधित 12 हजार करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। यह हमारा अधिकार है। भेजे गए प्रस्ताव पर नियमानुसार केंद्र सरकार को जल्द से जल्द धनराशि जारी करनी चाहिए। सीमेंट के दाम बढ़ाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें आज ही मिली है। शिमला जाकर इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


बिलासपुर में एक साल में तैयार होगी प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी
 जिले के रौड़ा सेक्टर में प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को तीन करोड़ रुपये से बनने वाली लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कहा कि लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल दस्तावेज के रूप में पाठकों को प्राप्त होगा इसे इंटरनेट के माध्यम से हासिल किया सकेगा। मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी को साल के अंत तक शुरू करने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 10 पंचायतों में भी ऐसी और डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के साथ अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed