{"_id":"63ef7b5145d8244df10543ea","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-to-pay-obeisance-at-baijnath-shiv-temple-himachal-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैजनाथ मंदिर में शिवरात्रि की पूजा करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैजनाथ मंदिर में शिवरात्रि की पूजा करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
Fri, 17 Feb 2023 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ करेंगे और शोभायात्रा में शामिल होंगे। रात्रि ठहराव रविवार को भी मंडी में रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बैजनाथ के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की पूजा करेंगे। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री शिमला से पालमपुर के लिए हेलिकाप्टर में रवाना होंगे। यहां से सड़क मार्ग से बैजनाथ मंदिर जाएंगे और शोभायात्रा में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री शिमला पहुंचेंगे। 2:00 बजे प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की शपथ में शामिल होंगे। 4:30 बजे मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से सुंदरनगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव मंडी में होगा।
विज्ञापन
19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ करेंगे और शोभायात्रा में शामिल होंगे। रात्रि ठहराव रविवार को भी मंडी में रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री मंडी से शिमला के लिए सुबह 11.00 बजे उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन