फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu said two cold store for apple storage in Delhi will be set up

CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- सेब भंडारण के लिए दिल्ली के कुंडली में कोल्ड स्टोर बनाएगी सरकार

Wed, 09 Aug 2023 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू/चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू/चौपाल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दोषारोपण की राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन सेब नाले में फेंकने की खबर दिल्ली तक वायरल की गई।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu said two cold store for apple storage in Delhi will be set up
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोटखाई में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागवानों के सेब को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। सरकार दिल्ली के कुंडली में भी कोल्ड स्टोर बनाएगी, जहां बागवान अपने सेब का भंडारण कर सकेंगे। यह बात मंगलवार को शिमला जिले की कोटखाई तहसील की क्यारी पंचायत में बीते दिनों बारिश से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के दौरान सीएम ने कही।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि सरकार ने सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कों की बहाली के लिए 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जुब्बल-कोटखाई के लिए भी चार करोड़ दिए हैं। सीएम ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकानों और सड़कों का मौके पर जायजा लिया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सीएम एक किलोमीटर पैदल चलकर क्यारी पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम ने बारिश के कारण प्रभावित चौपाल क्षेत्र के कुड़ी गांव के लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त शिमला को निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें एक-एक लाख रुपये फौरी राहत के तौर पर दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्यारी बाजार तक सड़क नौ दिन में सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दोषारोपण की राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन सेब नाले में फेंकने की खबर दिल्ली तक वायरल की गई। उन्होंने कहा कि आपदा के समय वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष को बताएंगे कि उनके समय में क्या स्थिति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed