Shimla News: पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, रास्ते में बच्चों से पूछा-कैसी चल रही पढ़ाई
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिली, जब वह सुबह 9:00 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह नौ बजे अपने सरकारी आवास ओकओवर शिमला से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम भी नहीं था। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है। रास्ते में पोर्टमोर स्कूल की कई छात्राओं से पूछा कि अब और छुट्टियां होनी चाहिए या नहीं। छात्राओं ने नो सर कहकर इनकार कर दिया। सीएम ने पोर्टमोर की छात्राओं से पूछा कि उनकी छुट्टियां कैसी रहीं, इस दौरान पढ़ाई की या नहीं, घर पर बोर तो नहीं हुए।
अचानक मुख्यमंत्री को सामने देखकर छात्राएं पहले तो हिचकिचा गईं लेकिन बाद में खुलकर हंसी मजाक में उनसे बात करने लगीं। मुख्यमंत्री ने कुछ छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि बरसात में कौन-कौन शिक्षक स्कूल में आते हैं। यह भी पूछा कि उन्हें कौन से शिक्षक अच्छे लगते हैं। उन्होंने स्कूलों में सफाई व्यवस्था के बारे में भी बात की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी थे। सचिवालय पहुंचने के बाद सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।