Himachal: पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू, पत्र भी सौंपेंगे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसा दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक प्रस्तावित है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक प्रस्तावित है। इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। सीएम सुक्खू पीएम मोदी से तुर्की से आ रहे सेब का मामला उठाएंगे और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखेंगे। सोमवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि तुर्किये से आयातित सेब हिमाचल प्रदेश के बागवानों को प्रभावित करते हैं।
'हिमाचल पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित'
इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की जाएगी और उन्हें पत्र भी साैंपा जाएगा। हम चाहते हैं कि बागवानों को किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि न हो। तुर्किये के सेबों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का हार्दिक स्वागत है। हिमाचल प्रदेश सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल है। पर्यटक देवभूमि हिमाचल की पावन धरती पर आएं और मनमोहक नजारों व शुद्ध आबोहवा का लुत्फ उठाएं।
#WATCH | Shimla | Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says," We welcome tourists to Himachal Pradesh. There was no untoward incident in the state at the time of India-Pakistan tensions. Today, as well, there are no inputs indicating the same."
विज्ञापन विज्ञापन
"On 24th May, the PM has… pic.twitter.com/uUMEsX6ay2 — ANI (@ANI) May 19, 2025
सरकारी कार्यालयों को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य विभाग शिमला में ही रहेंगे। जीएसटी आयोग और अन्य जैसे नए कार्यालयों को (धर्मशाला) स्थानांतरित किया जाएगा। हमें शिमला में भीड़भाड़ कम करनी है। केवल शीर्ष अधिकारियों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, अन्य को उसी स्थान पर स्थानांतरित होने या रहने का विकल्प दिया जाएगा। कार्यालयों के स्थानांतरण के बाद नई रिक्तियों को भरने के लिए भर्तियां की जाएंगी।
#WATCH | Shimla | On shifting of govt offices from Shimla to Dharamshala, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "The main departments will remain in Shimla. New offices like that of GST Commission and others will be shifted (to Dharamshala). We have to decongest… pic.twitter.com/ZGwLXbu51L
— ANI (@ANI) May 19, 2025