फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu welcomes the decision of Apex Court for the stay on the conviction of Rahul Gandhi

CM Sukhu: राहुल गांधी को कोर्ट से राहत पर बोले सुक्खू- सत्य की जीत हुई

Fri, 04 Aug 2023 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनाव में ‘इंडिया’ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा।

विज्ञापन
CM Sukhu welcomes the decision of Apex Court for the stay on the conviction of Rahul Gandhi
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में लगातार केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और विघटनकारी राजनीति के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षडयंत्र रचा।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन से जनता की आवाज बन चुके राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में समाप्त कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन अब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने राहत दे दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनाव में ‘इंडिया’ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी राहुल गांधी को बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शीर्ष अदालत से राहत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र की जीत हुई है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed