{"_id":"5ed673878ebc3e90941e5942","slug":"cm-jairam-will-visit-samdo-border-adjacent-to-china-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे सीएम जयराम
Wed, 03 Jun 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रैगन से सीमा विवाद के चलते तनातनी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का अंतरराष्ट्रीय सीमा का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो गया है। सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि, सीएम कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि छह जून को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिमला से चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर पर सेना के हेलीपैड पर उतरेगा और यहां से वह सीमांत इलाके का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री के इस कदम को अहम माना जा रहा है। बता दें, पिछले महीने चीन के दो सैन्य हेलीकॉप्टर दो बार भारतीय सीमा के भीतर बारह किलोमीटर तक आ गए थे और जवाबी कार्रवाई से पहले ही लौट गए। चीन के हिमाचल में नया मुहास खोलने की आशंका के बीच भारत के एक राज्य के किसी मुख्यमंत्री के सीमा पर जाने को बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन