फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam thakur says cath lab facility within two months at Vivekanand Medical hospital

सीएम जयराम बोले- विवेकानंद अस्पताल में दो माह में मिलेगी कैथ लैब की सुविधा

Mon, 13 Sep 2021 10:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Sep 2021 10:13 PM IST
सार

ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक जयराम ठाकुर ने वीएमआरटी की ओर से दी जा रहीं सेवाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और अन्य ट्रस्टियों के प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन
CM jairam thakur says cath lab facility within two months at Vivekanand Medical hospital
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान न्यास (वीएमआरटी) में दो माह में कैथ लैब की सुविधा मिलेगी। इसके चलते दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को खासी सुविधा मिलेगी। विवेकानंद अस्पताल में कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के नाम पर खुलने वाले नर्सिंग कॉलेज की सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान न्यास पालमपुर के परिसर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक जयराम ठाकुर ने वीएमआरटी की ओर से दी जा रहीं सेवाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और अन्य ट्रस्टियों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न्यास की ओर से अपने परिसर में लोगों को दो प्रमुख सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शांता कुमार ने दशकों पहले क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का सपना संजोया था और वर्तमान में ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने यह साबित किया है कि यदि नेक और पवित्र हृदय से लक्ष्य तय किए जाएं, तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि हिमाचल प्रदेश में कायाकल्प पहला आयुष अस्पताल है, जिसे अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) की ओर से अनुशंसा प्रदान की गई है। इस अस्पताल ने जीवनशैली से संबंधित रोगों के उपचार में देश-विदेश में अच्छा नाम कमाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में शहीद सौरभ कालिया नर्सिंग कॉलेज और तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की इच्छानुसार कैलाश ब्लॉक के माध्यम से चिकित्सा और स्वास्थ्य गतिविधियों में नए चरण की शुरुआत होगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई एकीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं की अवधारणा को वीएमआरटी ने साकार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वीएमआरटी के अध्यक्ष शांता कुमार ने जयराम ठाकुर और अन्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने इस स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना के दौरान आई कठिनाइयों के बारे में बताया।

ज्ञान देने के बजाय अपने कार्यकाल के काम याद करे कांग्रेस: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि  उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें ज्ञान देने के बजाय अपने कार्यकाल में किए कार्यों को देखे। कहना आसान होता है, लेकिन करना कठिन होता है। हिमाचल प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पात्र आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा कर देश में अग्रणी स्थान पाया है। प्रदेश में अब तक पहली और दूसरी सहित 74 लाख से अधिक खुराकें लोगों को लगाई जा चुकी हैं।

आज प्रदेश में केवल 1500 सक्रिय मामले हैं। सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कार्य कर रही है। पहले प्रदेश में 32 आइसीयू सुविधाओं के साथ 440 बिस्तरों वाले 11 कोविड स्वास्थ्य केंद्र थे। वर्तमान में इस प्रकार के 80 केंद्र हैं। यहां 880 आईसीयू बेड के साथ 8765 बिस्तर हैं। इन्हें आवश्यकता पड़ने पर 11000 बिस्तरों तक बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री पालमपुर सिविल अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ पर बोल रहे थे। कहा कि संयंत्र 100 बिस्तरों को ऑक्सीजन देगा। इसके निर्माण में दो करोड़ की लागत आई है।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर सिविल अस्पताल समेत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोनल अस्पताल धर्मशाला में संवर्धित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र, ऊना जिले के ऊना, डीसी एचसी हरोली और पालकवाह में नवनिर्मित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र जनता को समर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed