फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur press conference in una himachal pradesh

सीएम जयराम बोले- चुनाव के कई दौर आएंगे, कांग्रेस निष्कर्ष पर न पहुंचे

Sun, 18 Apr 2021 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Apr 2021 06:42 PM IST
सार

कांग्रेस के सेमीफाइनल में जीत के दावे पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एकदम निष्कर्ष पर न पहुंचे। अभी चुनाव के कई दौर आएंगे। अभी नगर निगम, फतेहपुर व मंडी लोकसभा उपचुनाव होना बाकी है। वह रविवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़े गए हैं।

विज्ञापन
cm jairam thakur press conference in una himachal pradesh
पत्रकारों से बातचीत करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के सेमीफाइनल में जीत के दावे पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एकदम निष्कर्ष पर न पहुंचे। अभी चुनाव के कई दौर आएंगे। अभी नगर निगम, फतेहपुर व मंडी लोकसभा उपचुनाव होना बाकी है। वह रविवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़े गए हैं।

विज्ञापन


आमतौर पर ऐसा नहीं किया जाता है। अगर कांग्रेस होती तो पार्टी चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ती। पूर्व मंत्री के बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके बोलने पर कौल सिंह बौखला गए हैं। कहा कि हकीकत कड़वी लगेगी। वाहनों के पंजीकरण मामले में सीएम ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है। सरकार जांच के लिए सक्षम है। मामले में शामिल लोग पकड़े जाएंगे।  
विज्ञापन


होटलियर समझें, एसओपी का पालन करें 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि होटलियर को समझना चाहिए। दुख होता है कि पढ़े-लिखे लोग भी चीजें समझने में कोताही बरतते हैं। कहा कि होटलियर एसओपी का पालन करें। कोविड निगेटिव की रिपोर्ट वाले पर्यटक आएं और हिमाचल में ठहरें। होटलियरों को कुछ योजनाओं का लाभ न मिलने पर सीएम ने कहा कि इसके लिए रास्ता निकाला जा रहा है। हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत तस्वीर न करें पेश
सीएम जयराम ने कहा कि ऊना जिले में हुई घटनाओं के बाद सरकार की गलत तस्वीर पेश न करें। बार-बार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने हर मामले में कार्रवाई की है। कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई है। सरकार के स्तर पर कहीं भी कोताही नहीं हुई है। ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed