{"_id":"5f9bf98a8ebc3e9bda5379a2","slug":"cm-jairam-thakur-ordered-officials-to-expedite-the-work-of-airports-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डों के काम में तेजी लाएं अफसर: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डों के काम में तेजी लाएं अफसर: जयराम
Fri, 30 Oct 2020 05:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ने बैठक की अध्यक्षता की।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण, कांगड़ा और शिमला हवाई अड्डों के विस्तार की औपचारिकताओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने शुक्रवार को प्रदेश में हवाई अड्डों के विकास और विस्तार के संदर्भ में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नागचला हवाई अड्डे के निर्माण को 2936 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। जनवरी 2020 में इस स्थल के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है। कहा कि केंद्रीय मंत्रालय के साथ नवंबर 2019 में हुई बैठक में तय हुआ था कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पहले चरण में 2100 मीटर लंबे रन-वे पर कार्य करेगा।
विज्ञापन
सरकार चरण दो के लिए 3150 मीटर भूमि अधिग्रहण करेगी। अतिरिक्त भूमि का बफर जोन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास और संचालन के लिए संयुक्त उपक्रम कंपनी के माध्यम से 15 जनवरी 2020 को एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। भूमि अधिग्रहण, टर्मिनल भवन, रन-वे और संबद्ध गतिविधियों पर 7448 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च होगी। कांगड़ा हवाई अड्डे को ए-320 जैसे एयरक्राफ्ट के संचालन को विकसित करने व विस्तार देने के लिए 1780 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। भूमि अधिग्रहण एवं संबद्ध कार्यों के लिए 3347.18 करोड़ की लागत आएगी। इस हवाई अड्डे में 300 मीटर के अतिरिक्त लंबाई जोड़ी जाएगी, जिसके लिए 182-11 बीघा भूमि चिह्नित की जा चुकी है।
विज्ञापन