फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur inaugurated Court of Civil Judge-cum-JMIC Thunag in Mandi

दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार मिलेगा न्याय: सीएम जयराम

Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur inaugurated Court of Civil Judge-cum-JMIC Thunag in Mandi
सीएम जयराम ठाकुर सिविल कोर्ट थुनाग का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विस क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय थुनाग में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी नागरिक कार्यालय (सिविल कोर्ट) थुनाग का शुभारंभ किया। इस मौके पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नारायणा स्वामी और न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीएम जयराम ठाकुर ने संबोधन में कहा कि थुनाग जैसे गांव में कोर्ट खुलने से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर द्वार न्याय की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों को मीलों दूर न्याय के लिए मंडी जाना पड़ता था। इस मौके पर अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश हंस राज, भागीरथ शर्मा, अर्पणा शर्मा, हरीश शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेन्द्र, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमर दीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण असलम बेग, सब जज थुनाग निरंजन सिंह, जिला न्यायवादी कुलभूषण, डॉ. साधना ठाकुर, बिनाजा के स्वामी, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, डीसी ऋग्वेद ठाकुर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके शर्मा, जिला और सत्र न्यायाधीश फैमिली कोर्ट बहादुर सिंह इस मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एल. नारायणा स्वामी ने सराज की जनता को कोर्ट खुलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिकारी देवी मां के आशीर्वाद से हम सब यहां एकत्र हुए हैं। लोगों को जल्द न्याय मिले, इसके लिए मोबाइल कोर्ट के साथ अनेक कानूनी संस्थान खोले गए हैं। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने कहा कि देव न्याय प्रणाली के सच की परिभाषा को लोग वास्तविक जीवन मे भी लाएं। उन्होंने कहा कि शहरी परिवेश में सच डूबता जा रहा है और गांव में सच अभी भी जिंदा है। जिसे कायम रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed