फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur four day visit to kangra himachal pradesh

कोरोना संकट के बीच पहली बार कांगड़ा के लंबे प्रवास पर जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम

Wed, 05 Aug 2020 10:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur four day visit to kangra himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार कांगड़ा के लंबे प्रवास पर जा रहे हैं। वह चार दिन के कांगड़ा प्रवास पर होंगे। देहरा, जयसिंहपुर, सुलह आदि हलकों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री के साथ भी कांगड़ा प्रवास के दौरान ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री वीरवार से कांगड़ा प्रवास पर होंगे। वह छह अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे अपने हेलीकॉप्टर से अनाडेल से गगल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


वहां से सर्किट हाउस जाएंगे। यहां से कैबिनेट हाल मिनी सचिवालय धर्मशाला जाएंगे। वहां कांगड़ा जिले के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जिला स्तर के अधिकारियों से मंत्रणा करेंगे। रात को सर्किट हाउस में ठहरेंगे। सात अगस्त को सर्किट हाउस धर्मशाला से गगल एयरपोर्ट आएंगे। वहां से एसएसबी सपड़ी हेलीपैड जाएंगे। यहां से देहरा विश्रामगृह जाएंगे। साढ़े 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री से संवाद करेंगे। कुल्लू से इस दौरान क्राफ्ट हैंडलूम विलेज की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


यह संवाद नौवें राष्ट्रीय हैंडलूम डे पर होने जा रहा है। देहरा से वह सपड़ी हेलीपैड और यहां से गगल जाएंगे। आठ अगस्त को सीएम गगल एयरपोर्ट से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। यहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद बैजनाथ से पालमपुर के लिए रवाना होंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर से इंदिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ जाएंगे। यहां से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बैजनाथ और बैजनाथ से पालमपुर जाएंगे। रात्रि ठहराव यहीं होगा। नौ अगस्त को पालमपुर से सुलह हलके में जाएंगे। यहां विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसी दिन ऊना के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed