फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur 20 thousand will get employment in bulk drug park

सीएम जयराम ठाकुर: बल्क ड्रग पार्क में 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 24 Nov 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से आज हिमाचल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में 7वें स्थान पर पहुंचा है।

विज्ञापन
cm jairam thakur 20 thousand will get employment in bulk drug park
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के 269 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को केंद्र से स्वीकृत करवाने में सफल रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए एक बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का मामला भी केंद्र से उठाया है। इसमें 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा जबकि 15 से 20 हजार व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से आज हिमाचल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में 7वें स्थान पर पहुंचा है। सीएम ने बुधवार को बद्दी में सतलुज टैक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस इकाई के निर्माण पर 239 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। इकाई में 600 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए शीघ्र ही द्वितीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें 15 से 20 हजार करोड़ रुपये तक के निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed