फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that Kushal knows the problems of the border with China, will fulfill the priorities of people

सीएम जयराम बोले- चीन से सटी सीमा की दिक्कतें जानते हैं कुशाल, पूरी करेंगे प्राथमिकताएं

Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
सार

 कुशाल ने कहा कि किन्नौर की सीमा चीन के साथ लगती है। एक फौजी होने के नाते वह अच्छी तरह से जानते हैं कि देश का सामरिक रूप से ताकतवर होना कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुन लिए जाने के बाद वह इस क्षेत्र की प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
CM Jairam said that Kushal knows the problems of the border with China, will fulfill the priorities of people
किन्नौर में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। सांगला में उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। जयराम ने कहा कि चीन से सटी सीमा की दिक्कतें कुशाल जानते हैं। वह यहां की प्राथमिकताओं  को पूरा करेंगे। कुशाल ने कहा कि किन्नौर की सीमा चीन के साथ लगती है। एक फौजी होने के नाते वह अच्छी तरह से जानते हैं कि देश का सामरिक रूप से ताकतवर होना कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुन लिए जाने के बाद वह इस क्षेत्र की प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे। 

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि इससे पहले जब किन्नौर आ रहा था तो चुनाव की घोषणा हो गई और आचार संहिता लग गई। रास्ते से ही लौटना पड़ा। किन्नौर में इतनी देरी से आने का एक कारण कोरोना भी बना। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। मेरा क्षेत्र भी इसी प्रकार का है। मेरे गांव की ऊंचाई साढ़े सात हजार फीट है। घर से स्कूल जाने और आने के लिए कुल 18 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।
विज्ञापन


किन्नौरी सेब की तारीफ
जयराम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर में सेब का सीजन चल रहा है। किन्नौर का सेब जब आता है तो मैं भी उसे अलग से रखता हूं। दिल्ली में कई नेता हैं जो फोन करके बोलते हैं कि अबकी बार किन्नौर का सेब नहीं आया। ऐसा इसलिए क्योंकि किन्नौर के सेब की अलग क्वालिटी है। किन्नौरी सेब हमारी इकोनॉमी में बहुत बड़ा योगदान देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed