{"_id":"628267ddb3b7fb65805eb6e3","slug":"cm-jairam-s-statement-no-idea-of-premature-elections-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम का बयान: हिमाचल में समय से पूर्व चुनाव का कोई विचार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम का बयान: हिमाचल में समय से पूर्व चुनाव का कोई विचार नहीं
Mon, 16 May 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 May 2022 08:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सोमवार को विस क्षेत्र भोरंज के गांव दिम्मी में आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक बनवीर सिंह के घर धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे थे। कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है। सरकार ने पहली बार इतिहास में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने का बजट में प्रावधान किया है।
विज्ञापन
भोरंज में सीएम जयराम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में समय से पूर्व चुनाव करवाने का कोई विचार नहीं है। प्रदेश के लोगों ने सेवा का मौका दिया है और हम काम कर रहे हैं। जब तक चुनाव आचार संहिता नहीं लग जाती, तब तक विकास कार्य को गति देने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को विस क्षेत्र भोरंज के गांव दिम्मी में आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक बनवीर सिंह के घर धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे थे। कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है। सरकार ने पहली बार इतिहास में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने का बजट में प्रावधान किया है। जल्द डॉक्टरों की कमी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कहा कि रात को 11:30 बजे जैसे ही पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की सूचना मिली तो एफआईआर करने करने के आदेश दिए गए। अगली सुबह नौ बजे पेपर रद्द करने की घोषणा की गई। पेपर लीक मामले में किसी को नहीं छोड़ेंगे, एक-एक को खोज कर निकालेंगे। जांच जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
धर्मशाला में विधानसभा गेट पर लिखे खालिस्तानी नारों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया। जो भी दोषी लोग थे, वे दोनों सलाखों के पीछे हैं। कहा कि उत्तराखंड राज्य जब से अस्तित्व में आया है, तब से सरकार रिपीट नहीं हुई, लेकिन इस बार रिपीट हुई है। उत्तरप्रदेश में भी 37 वर्षों के बाद सरकार रिपीट हुई। अब हिमाचल में भी सरकार रिपीट होगी। टिकट आवंटन पर जयराम ने कहा कि हाईकमान अपना आकलन करता है। टिकट आवंटन का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व तय करता है।
विज्ञापन