फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cm inograted crore work in pangi

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 17 किमी धवारस-सुरल-भटोरी सड़क समेत कई परियोजनाओं की शुरुआत की

Mon, 29 Jun 2020 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
cm inograted crore work in pangi
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला से चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की ऑनलाइन आधारशिला रखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से किए गए शिलान्यासों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 12.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 17.300 किमी धवारस-सुरल-भटोरी सड़क, 16.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 24 किमी लंबी साचपास से तोवान सड़क तथा 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली साईचू से चसाक सड़क शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के अतिरिक्त भवनों के निर्माण, 99 लाख रुपये की लागत से क्रयूणी में निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन, 2.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजस्व भवन किलाड़ तथा 18.89 करोड़ रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल किलाड़ में निर्मित होने वाले नए भवन की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

उन्होंने किलाड़ में 4.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले चिकित्सकों के आवास की आधारशिला भी रखी। जयराम ठाकुर ने कहा कि ये विकासात्मक परियोजनाएं पांगी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास में रुचि दिखाने के लिए सीएम का आभार जताया। भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने करोड़ों रुपये की विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed