फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Clouds burst near forest minister's village, damage to apple orchards

हिमाचल: वनमंत्री के गांव कन्याल नाले में फटा बादल, सेब के बगीचों को नुकसान

Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू(मनाली)
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू(मनाली) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Clouds burst near forest minister's village, damage to apple orchards
कन्याल नाले में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कुल्लू की उझी घाटी में वनमंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गांव कन्याल के साथ लगते सरोड नाले में बादल फटने से लाखों का नुकसान हुआ है। शनिवार रात करीब नौ बजे मनाली के आसपास गांव में भारी बारिश हो रही थी। इस दौरान नसोगी पंचायत के गांव कन्याल, रांगड़ी, सिमसा और गधेरणी के थाच नामक जगह पर बादल फटने से सरोड नाले में बाढ़ आ गई। जोरदार आवाज के साथ बाढ़ आने से नाले के आसपास के गांवों के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बरसात का पहला बादल फटने से घबराए सिमसा गांव के लोग घंटों तक अपने घरों से बाहर रहे। ग्रामीण मकरध्वज शर्मा ने कहा अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


लोग अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से गांव के पेयजल टैंक के साथ पेयजल की स्कीमों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा बाढ़ की चपेट में कई खेत व सेब के बगीचे भी आए हैं। नसोगी पंचायत के प्रधान शिवराम ठाकुर ने कहा कि बादल फटने से कितना नुकसान हुआ है रात को इसका आकलन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बादल फटने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कन्याल गांव के साथ बहने वाले नाले में बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ पेयजल स्कीमों और लोगों की जमीन के नुकसान की सूचना मिली है। रविवार को मौके पर जाकर इसका आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed