फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Clashes between BJP-Congress workers during debate, Bambar Thakur jammed

Bilaspur: चुनावी डिबेट में भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे

Thu, 10 Nov 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने उनके बेटे से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद शहर में कैंडल मार्च निकाला और पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Clashes between BJP-Congress workers during debate, Bambar Thakur jammed
कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने किया चक्का जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 एक निजी चैनल की चुनावी डिबेट के दौरान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में गुरुवार शाम 5.30 बजे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने उनके बेटे से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद शहर में कैंडल मार्च निकाला और पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर नारेबाजी की। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कांग्रेस पर उनके चार कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को बस अड्डा बिलासपुर के पास एक भवन की छत पर एक निजी समाचार चैनल की ओर से चुनावी डिबेट करवाई जा रही थी। इसी बीच दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


थोड़ी ही देर में यह नारेबाजी मारपीट में तब्दील हो गई। काफी देर तक चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दोनो पार्टियों के कार्यकर्ता में लात-घूंसे चले। घटना के थोड़ी देर बाद बंबर ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश के इशारे पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए और कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर बैठ गए। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार और एडीसी बिलासपुर अनुराग चंद्र भी मौके पहुंचे। उन्होंने बंबर ठाकुर से बात की। काफी देर तक समझाने के बाद बंबर ठाकुर हाईवे से उठे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में कैंडल मार्च निकाला और इसके बाद पुलिस अधीक्षक के बाहर पहुंचे कर काफी देर तक नारेबाजी की। खबर लिखे जाने तक 9.15 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं डटे हुए थे। 
विज्ञापन


जाम लगने से लोग हुए परेशान
बंबर ठाकुर के हाईवे को जाम करने के बाद लोगों को परेशान होना पड़ा। करीब 45 मिनट तक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग ठप रहा। हालांकि पुलिस ने यातायात को वेटनरी अस्पताल से कोर्ट रोड होते हुए कॉलेज के लिए डायवर्ट किया, लेकिन भारी यातायात होने के चलते इस मार्ग पर भी बीच-बीच जाम लगता रहा। जिससे वाहन सवार लोगों को परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर 
कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने कहा कि उनके छोटे बेटे को कार से निकाल कर पीटा गया। यह सब हरीश नड्डा के भेजे गए गुंडों ने किया है। उन गुंडों के चंगुल से उसके बेटे को स्थानीय लोगों ने बचाया। 

हरीश नड्डा 
हरीश नड्डा ने कहा कि वह मौके पर ही नहीं थे। उनके ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। सूचना के अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लड़ाई शुरू की। इस मारपीट में भाजपा के कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। 

स्वतंत्र संख्यान
भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने जानबूझ कर अपने बेटे से यह विवाद करवाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में उनके चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसकी शिकायत पुलिस में दे दी गई है। 

पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर को शिकायत दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी उन्होंने सिटी पुलिस चौकी प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू है। इस मामले के दौरान जिसने भी आदर्श आचार संहिता या कानून का उल्लंघन किया उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed