{"_id":"692199bc319f988abd0baa36","slug":"churah-mla-hansraj-facing-harassment-charges-has-been-granted-anticipatory-bail-until-november-27-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: यौन शोषण के आरोपों से घिरे चुराह के विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: यौन शोषण के आरोपों से घिरे चुराह के विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ाई
Sat, 22 Nov 2025 06:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:43 PM IST
सार
युवती के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे चुराह के विधायक हंसराज अग्रिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की युवती के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे चुराह के विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत कोर्ट ने 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए आगामी दिनों तक अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाई है। गौरतलब है कि चुराह विधायक डॉ. हंसराज पर एक युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया में लाइव आकर आरोप युवती ने विधायक पर लगाए थे। इसके बाद युवती महिला थाना पहुंची।
विज्ञापन
जहां युवती के बयान के आधार पर पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद विधायक कुछ दिनों के लिए भूमिगत हो गए थे। बहरहाल, पुलिस ने नोटिस देकर महिला पुलिस थाना में विधायक को उपस्थित होने के निर्देश दिए। विधायक को न्यायालय से 22 नवंबर तक अग्रिम जमानत मिली। इसके बाद शनिवार को पेशी थी लेकिन अदालत ने अग्रिम जमानत की अवधि को 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि विधायक को अदालत से मिली अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन