{"_id":"69a99b59ee0190109a0eace9","slug":"churah-mla-hansraj-appeared-before-the-special-judge-in-the-pocso-act-case-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: पाॅक्सो एक्ट मामले में विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में पेश हुए चुराह के विधायक हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: पाॅक्सो एक्ट मामले में विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में पेश हुए चुराह के विधायक हंसराज
Thu, 05 Mar 2026 08:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:34 PM IST
सार
चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (सेशन जज) के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन
चुराह के विधायक हंसराज
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (सेशन जज) के समक्ष पेश हुए। न्यायालय में मामले की सुनवाई के तहत अब उन पर चार्ज लग गया है। अब विधायक को 30 मार्च 2026 को पुन: न्यायालय में पेश होने की तिथि मिली है। मामले में अब सरकार की ओर से मामले से जुड़े गवाह न्यायालय में पेश होंगे।
विज्ञापन
चुराह के विधायक को 27 नवंबर 2025 को चंबा न्यायालय से नियमित जमानत मिलने के बाद पुलिस ने दो माह के भीतर ही अदालत में चालान पेश किया। विधायक ने न्यायालय में उपस्थित होकर मुचलका (बांड) भरा, जिसमें लिखा है कि न्यायालय की ओर से जब-जब बुलाया जाएगा, वह प्रत्येक पेशी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बता दें कि यह मामला चुराह की एक युवती की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सामने आया था।
विज्ञापन