{"_id":"655b1e271d6297a3b5086d5d","slug":"chhath-puja-2023-completed-in-bbn-thousands-of-people-broke-36-hours-fast-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में छठ पूजा संपन्न, हजारों लोगों ने खोला 36 घंटे का उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में छठ पूजा संपन्न, हजारों लोगों ने खोला 36 घंटे का उपवास
Mon, 20 Nov 2023 02:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:22 PM IST
सार
सोलन जिले के बद्दी में छठ पूजा पर्व सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गई। पर्व मनाने वाले सभी प्रवासियों ने 36 घंटे का उपवास खोला।
विज्ञापन
बीबीएन में छठ पूजा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में छठ पूजा पर्व सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गई। पर्व मनाने वाले सभी प्रवासियों ने 36 घंटे का उपवास खोला। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस उपवास को खोला गया।
विज्ञापन
पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रवक्ता परमहंस दिवेदी, पिंटू सिंह, सत्या पांडे ने बताया कि सनसिटी के समीप बालद खड्ड में विशाल भंडारा लगाया गया। इसी शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए बिहार राज्य से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याती प्राप्त कलाकारों की ओर से छठ मइया की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन