{"_id":"5dcfe9938ebc3e547f59244c","slug":"cheese-protein-powder-and-multivitamin-capsules-eight-samples-fail-quality-test-in-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर, प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन कैप्सूल के आठ सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर, प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन कैप्सूल के आठ सैंपल फेल
Sat, 16 Nov 2019 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन शहर में विभिन्न जगहों से खाद्य पदार्थों के भरे गए सैंपलों में से आठ सैंपल फेल हो गए हैं। इसका खुलासा संयुक्त जांच प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में हुआ है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी कार्रवाई कर कारोबारियों को नोटिस भेजे हैं। नोटिस का 15 दिनों में संतोषजनक जवाब न आने पर विभाग केस करेगा। इसी के साथ नियमों को दरकिनार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
गौर रहे कि विभाग की टीम ने तीन महीने पहले शहर में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। इसमें टीम ने कार्रवाई कर पनीर, मल्टी विटामिन कैप्सूल और प्रोटीन पाउडर के सैंपल भर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। अब विभाग के पास पहुंची रिपोर्ट के आधार पर सैंपलों में से आठ सैंपल फेल हो चुके हैं। विभाग ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए नोटिस भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विभाग से लोगों को नुकसान पहुंचाकर कारोबार करने वालों के सैंपलों को भरा जा रहा है। करवाई के दौरान तीन प्रकार के सैंपलों को भरने की प्रक्रिया जारी है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों को हिसाब से अभी तक विभाग ने शहर सहित अन्य क्षेत्रों से करीब 34 सैंपलों को भरा है। इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सैंपलों के फेल होने पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
कारोबारियों को भेजे गए नोटिस : ठाकुर
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि सोलन में विभाग ने तीन महीने पहले 18 सैंपल भरे थे। इनमें से आठ सैंपल फेल पाए गए हैं जिसमें उक्त सभी को नोटिस भेजे गए हैं। संतोषजनक जवाब न आने पर एडीएम कोर्ट में केस चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।