फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandra in Dehra, Harshvardhan in Nalagarh and Dharmani in Hamirpur will lead the front

HP Assembly By Election: देहरा में चंद्र, नालागढ़ में हर्षवर्धन हमीरपुर में धर्माणी संभालेंगे मोर्चा

Thu, 20 Jun 2024 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हो रहे तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव के प्रचार की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। 

विज्ञापन
Chandra in Dehra, Harshvardhan in Nalagarh and Dharmani in Hamirpur will lead the front
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हो रहे तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव के प्रचार की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव  के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी विधायक अजय सोलंकी व विनोद सुल्तानपुरी को समन्वयक बनाया गया है। 

विज्ञापन


 हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में टीसीपी व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, विधायक चंद्र शेखर, राकेश कालिया, नीरज नैयर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा, भुवनेश्वर गौड़, सुदर्शन सिंह बबलू, रंजीत राणा और विवेक शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, युवा खेल सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक भवानी पठानिया, संजय रत्न, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन व अनुराधा राणा को समन्वयक बनाया गया है। देहरा में सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पवन ठाकुर और विजय पाल सिंह को चुनाव समन्वयक के तौर पर तैनात किया है। 

विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की पंचायतों में कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक तथा बूथ स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारी प्रचार की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के तीनों चुनाव क्षेत्रों में दौरे होंगे।  24 साल बाद देहरा विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री की पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस बाबत विस्तृत चर्चा हुई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी कमलेश ठाकुर की जीत के लिए प्रदेश भर से पार्टी के बड़े नेता देहरा में डेरा डालेंगे। हर मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और विधायक को पंचायत स्तर पर प्रचार का जिम्मा सौंपा जाएगा। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस ने अभी चार विधानसभा उपचुनावों में जीत दर्ज की है। अब तीन और उपचुनाव भी जीते जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed