{"_id":"62f0c2e4cea2fe0dc4564b6d","slug":"chamba-news-primary-school-teacher-nekraj-inspiring-students-for-learning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी पहल: बेकार बोतलों के ढक्कन से तैयार शिक्षण सामग्री से अक्षर ज्ञान सीख रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी पहल: बेकार बोतलों के ढक्कन से तैयार शिक्षण सामग्री से अक्षर ज्ञान सीख रहे विद्यार्थी
Mon, 08 Aug 2022 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:32 PM IST
सार
नेक राज ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल और आसान तरीके से शिक्षा देने के मकसद से ही वह नवाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
खाली ढक्कन से बनाई गई शिक्षण सामग्री के साथ अध्यापक नेक राज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली सियुका के शिक्षक नेकराज से टीचिंग टूल से विद्यार्थी खेल-खेल में अक्षर ज्ञान सीख रहे हैं। प्लास्टिक की खाली बोतलों से ढक्कन से नेक राज ने अनोखी सामग्री तैयार की है। प्लास्टिक की बेकार बोतलों के नेक काटकर प्लाईबोर्ड में चस्पां किया है। ढक्कन पर हिंदी, गणित और अंग्रेजी के वर्णों को चिपकाकर इसे अनेक क्रियाओं के उपयोग के लिए तैयार किया है। नेकराज ने इस कार्य को छह माह में पूरा किया है।
विज्ञापन
इन ढक्कनों की सहायता से बच्चों को वर्णों से शब्द निर्मा, संख्या की अनेक क्रियाएं करवाई जा सकती हैं। विद्यार्थी भी मनोरंजन के साथ खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गौरतलब है कि थल्ली सियुका में काफी समय से विभिन्न प्रकार के साधनों और क्रियाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्यालय में तैनात दो शिक्षक देसराज और नेक राज शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। दोनों शिक्षकों ने स्कूल को स्मार्ट बनाया है। ऐसे में क्षेत्र के अभिभावक काफी खुश हैं। नेक राज ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल और आसान तरीके से शिक्षा देने के मकसद से ही वह नवाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे विद्यार्थी काफी उत्साह के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें इस प्रकार की सामग्री तैयार करने के बारे में अध्यापक देस राज ने प्रेरित किया। छह माह में यह शिक्षण सामग्री तैयार हुई।