{"_id":"63d7bf7ac7d6050834255cda","slug":"chamba-news-campus-interview-for-880-posts-in-chamba-on-6-february-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नौकरी का मौका, निजी कंपनियां भरेंगी 880 पद, 6 फरवरी को होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नौकरी का मौका, निजी कंपनियां भरेंगी 880 पद, 6 फरवरी को होंगे साक्षात्कार
Mon, 30 Jan 2023 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
तीन निजी कंपनियों में 880 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। टीम लीडर के पदों के लिए 18 से 24 वर्ष आयु सीमा के युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और बद्दी की निजी कंपनियां जिले के 880 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 4 फरवरी को रोजगार देंगी। निजी कंपनियों की ओर से जिला रोजगार कार्यालय बालू (चंबा) में कैंपस इंटरव्यू होंगे। इच्छुक युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर नौकरी के हकदार बन सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 4 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू (चंबा) में तीन निजी कंपनियों में 880 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
नौरशिड टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में अप्रेंटिस ट्रेनी ( केवल पुरुष) के पद भरे जाएंगे। कंपनी की ओर से ट्रेनी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई डिप्लोमा के अलावा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जालंधर ( पंजाब) में वैलनेस एडवाइजर ट्रेनर और टीम लीडर के पद भरे जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक रखी गई है।
विज्ञापन
वैलनेस एडवाइजर ट्रेनर और टीम लीडर के पदों के लिए 18 से 24 वर्ष आयु सीमा के युवा आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह सेफ फ्यूचर कंप्लीट सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड, कुक, ब्यूटीशियन, सेल ऑफिसर और अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे। दसवीं पास और उससे अधिक शिक्षित और 20 से 40 आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी क्रम में 6 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में सेफ फ्यूचर कंप्लीट सलूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ही उपरोक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये प्रमाणपत्र लाएं
इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो जाए। बताया कि साक्षात्कार मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा इसीलिए उन्होंने इच्छुक युवाओं से आह्वान भी किया है कि जिला रोजगार कार्यालय में आने से पहले दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।