{"_id":"65435141b1d1e7e6780e1f61","slug":"chamba-girl-seema-wins-gold-medal-in-5000m-race-at-37th-national-games-2023-in-goa-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games 2023: 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक, परिजनों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games 2023: 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक, परिजनों में खुशी का माहौल
Thu, 02 Nov 2023 02:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:18 PM IST
सार
सीमा ने एक ही महीने में तीन नेशनल गोल्ड मेडल ओर एक सिल्वर मेडल यानी कुल चार नेशनल मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
गोल्ड मेडल के साथ उड़नपरी सीमा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोल्डन गर्ल ने नाम से मशहूर चंबा की उड़नपरी सीमा ने बुधवार को गोवा में हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के एथलेटिक्स इवेंट में 5 हजार मीटर दौड़ 15:44 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीमा ने 5 हजार मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर एक बार फिर हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
विज्ञापन
सीमा ने एक ही महीने में तीन नेशनल गोल्ड मेडल ओर एक सिल्वर मेडल यानी कुल चार नेशनल मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। सीमा ने पिछले साल गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 5000 मीटर में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
वहीं पिछले माह बंगलूरू में आयोजित हुई इसी दौड़ प्रतिस्पर्धा में भी दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता था। अब बीते बुधवार को उसने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन बनकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन