फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central Election Committee will decide Himachal Congress Lok Sabha candidates without meeting

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी

Thu, 25 Apr 2024 10:14 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:14 AM IST
सार

गुरुवार को नई दिल्ली में प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टल गई है। अब हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी। बता दें कि सीएम सुक्खू बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Central Election Committee will decide Himachal Congress Lok Sabha candidates without meeting
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी। गुरुवार को नई दिल्ली में प्रस्तावित बैठक टल गई है। अब प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे नामों को ही फाइनल किया जाएगा। कांगड़ा संसदीय सीट से विधायक रघुवीर बाली, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, करण पठानिया और संजय चौहान के नाम पर मंथन चल रहा है। हमीरपुर संसदीय सीट से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को मैदान में उतारने की चर्चाए हैं। छह विधानसभा उपचुनाव को लेकर मई के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस किसी विधायक को प्रत्याशी बन सकती है। पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने यह रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री भी इस बाबत कई बार बयान दे चुके हैं कि कांग्रेस दो विधायकों को मंडी और शिमला से चुनाव लड़ाने के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी चुनाव मैदान में उतारने का फैसला ले सकती है। विधायक रघुवीर सिंह बाली, भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया का नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा पूर्व मंत्री आशा कुमारी और पार्टी के जिला अध्यक्ष करण पठानिया के नाम पर भी मंथन हो रहा है। उधर, हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी को लेकर पार्टी अभी तक असमंजस में है। हमीरपुर सीट से बीते दिनों पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा का नाम संभावित प्रत्याशी के तौर पर खुलकर लिया जा रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों में कांग्रेस ने अन्य विकल्पों पर भी विचार करना शुरू किया। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री की बेटी आस्था को प्रत्याशी बनाने की संभावना थी, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस सीट से अब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द घोषित किए जाएंगे पार्टी प्रत्याशी : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी केंद्रीय समिति की बैठक तय नहीं हुई है। हिमाचल में होने वाले चुनाव में अभी समय है, ऐसे में प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ ही मुख्य प्रत्याशी रहेगा। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को वह शिमला संसदीय सीट के तहत कुपवी में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed