फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Center govt gave approval for construction of airport in Mandi, Himachal

हिमाचल के मंडी में हवाई अड्डा निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 20 Nov 2019 08:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Center govt gave approval for  construction of airport in Mandi, Himachal
सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने हिमाचल के मंडी जिले में हवाई अड्डा निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी मामले हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिले में बनने जा रहे हवाई अड्डे का निर्माण राज्य सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए प्राधिकरण एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, जबकि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में हवाई अड्डों के विस्तारीकरण पर चर्चा करते हुए गगल में ए 320 और शिमला व भुंतर में एटीआर 74 में हवाई जहाज उतारने की संभावनाओं का पता लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने मौजूदा हवाई अड्डों के रनवे के विस्तार के लिए भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल अच्छी कनेक्टिविटी बनेगी बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में हवाई एंबुलेंस सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जिसमें वर्तमान शर्तों के कारण बाधा आ रही है।


उन्होंने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक और विपरीत मौसम परिस्थितियों के चलते पर्यटकों के बचाव कार्य के लिए यह आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और दीर्घकालिक योजना तैयार करने की उनके सुझाव से सहमती जताई। मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed