फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement Plant Dispute:Truck operators of Darlaghat and Barmana will take out 19 together on foot march, will pr

Cement Plants Dispute: दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर 19 को एकसाथ निकालेंगे पैदल मार्च, देंगे धरना

Mon, 16 Jan 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

 सोमवार देर शाम को बिलासपुर के ब्रह्मपुखर में दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने पहली बार बैठक करने के बाद यह एलान किया है। 

विज्ञापन
Cement Plant Dispute:Truck operators of Darlaghat and Barmana will take out 19 together on foot march, will pr
दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर 19 जनवरी को एकसाथ पैदल मार्च निकालेंगे। इस दौरान धरना भी दिया जाएगा। सोमवार देर शाम को बिलासपुर के ब्रह्मपुखर में दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने पहली बार बैठक करने के बाद यह एलान किया है। बैठक में निर्णय किया गया कि नौणी से बिलासपुर डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और धरना दिया जाएगा। राज्य सचिवालय शिमला के बाहर भी धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। प्रदेश की अन्य ट्रक यूनियनों को भी आंदोलन में शामिल करने के साथ हिमाचल में जगह-जगह धरने प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया। दोनों यूनियनों के 7500 ट्रक ऑपरेटर हैं। उधर, प्रदेश के दो बड़े प्लांट बंद होने के एक माह बाद भी सीमेंट विवाद को सरकार सुलझा नहीं पाई है।

विज्ञापन


इसके विरोध में दाड़ला अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री और एसीसी फैक्ट्री में सीमेंट ढुलाई कर रही सभाएं एक साथ आ गई हैं। ऑपरेटरों ने सोमवार देर शाम को ब्रह्मपुखर में बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में दाड़ला और एसीसी की ट्रक सभाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि ऑपरेटरों को भरोसा था कि सरकार जल्द इस मुद्दे को सुलझाएगी, लेकिन कई वार्ताओं के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। राकेश ने कहा कि माल ढुलाई का किराया सामान्य है। फार्मूले के अनुसार ही ऑपरेटर किराया लेते हैं। अदाणी समूह तानाशाही रवैया अपनाकर मनमानी पर उतारू है। ऑपरेटर इसके आगे कभी नहीं झुकेंगे। उधर,  बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा के प्रधान राकेश ठाकुर की माता के निधन के चलते सोमवार को प्रदर्शन टाल दिया गया।

विज्ञापन

विधायक होशियार के बयान पर भड़के ट्रक ऑपरेटर, नारेबाजी

Cement Plant Dispute:Truck operators of Darlaghat and Barmana will take out 19 together on foot march, will pr
ट्रक यूनियन का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

वहीं,  देहरा के विधायक होशियार सिंह के विवादित बयान के बाद सोमवार को कांगड़ा और ऊना की करीब एक दर्जन ट्रक यूनियन के सदस्यों ने देहरा में नारेबाजी की। दोनों जिलों के विभिन्न यूनियनों के सैकड़ों लोग देहरा पहुंचे और हनुमान चौक देहरा से लेकर मिनी सचिवालय तक दी ग्रीन वैली माल वाहक परिवहन सीमित के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली और होशियार सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। गगरेट ट्रक यूनियन के प्रधान सतीश गोगी के नेतृत्व में एसडीएम देहरा संकल्प गौतम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि ऐसे बयानों पर लगाम लगाई जाए। इस तरह के बयानों से माहौल खराब होता है। यदि दस दिन के भीतर होशियार सिंह माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे हिमाचल में ट्रक यूनियन विधायक होशियार सिंह का विरोध करेंगे। 

 हिम ट्रक ऑपरेटर्स सोसायटी इसपुर (हरोली) के सदस्य पंकज दत्ता ने कहा कि  विधायक होशियार सिंह के बयानों के कारण प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पंकज दत्ता ने विधायक होशियार सिंह से सवाल किया कि आप भी जिला ऊना में फैक्टरी चलाते हैं, बताएं आपने किस यूनियन को काम दिया। आप बाहरी ट्रकों को बुलाते हैं। इधर, गगरेट ट्रक यूनियन के प्रधान सतीश गोगी ने कहा कि प्रदर्शन को देखकर विधायक होशियार सिंह अपने बयानों से मुकर रहे हैं। जिस भाषा का इस्तेमाल इन्होंने ट्रक चालक और संचालकों को के लिए किया था, उसी भाषा का इस्तेमाल हम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed