फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CBSE schools special instructors recruitment for English and Mathematics, says CM Sukhu

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी-गणित के लिए जल्द भर्ती होंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर

Mon, 05 Jan 2026 11:24 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 11:24 AM IST
सार

सीबीएसई के तहत लाए जा रहे सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के लिए स्पेशल इंस्ट्रक्टरों की भर्ती जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
CBSE schools special instructors recruitment for English and Mathematics, says CM Sukhu
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा नीति में बड़े बदलाव करने जा रही है। सीबीएसई के तहत लाए जा रहे सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के लिए स्पेशल इंस्ट्रक्टरों की भर्ती जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

स्पष्ट किया कि प्रदेश की किसी भी पंचायत में किसी बीपीएल परिवार का नाम नहीं काटा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सर्वे के माध्यम से गरीब परिवारों का डाटा एकत्र कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि ऐसे कौन से पात्र परिवार हैं, जिन्हें अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।नादौन दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के 80 फीसदी परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने गांव भंवड़ों में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक है।
विज्ञापन


अभी प्रथम चरण में केवल अध्ययन किया जा रहा है। एसडीएम और बीडीओ के माध्यम से बीपीएल परिवारों का सत्यापन  किया जा रहा है, लेकिन किसी को सूची से हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले पंचायतों की मांग पर कार्य होते थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ही तय करेगी कि किस पंचायत में कौन सा कार्य होगा। इससे न तो तालाब बनेंगे और न ही रास्ते। भाजपा सांसदों को इस फैसले का विरोध करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को जल्द ही जोलसप्पड़ स्थित नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। जोलसप्पड़ में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार ने 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बेटे को गले लगाकर भावुक हो गई मां... 
मुख्यमंत्री सुक्खू लंबे समय के बाद जब अपने घर पहुंचे तो उनकी मां संसार देई उनसे गले मिलकर भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री ने अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

Trending Videos

छोटे स्कूली बच्चे भी साइंस और कंप्यूटर लैब का उठा सकेंगे लाभ
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में हब एंड स्पोक मॉडल से क्लस्टर के सभी स्कूल संसाधनों का साझा उपयोग करेंगे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए क्लस्टर प्रणाली शुरू की गई है। प्रदेश 1,968 क्लस्टर गठित किए गए हैं। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को हब बनाया गया है और हब के साथ 7 से 8 प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय जोड़े गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की समस्या का स्थायी समाधान करना है। इन सभी स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण हब स्कूल के प्रधानाचार्य के पास होगा, जिन्हें प्राथमिक से लेकर 12वीं कक्षा तक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत क्लस्टर के सभी स्कूल संसाधनों का साझा उपयोग करेंगे, जिससे छोटे स्कूलों के विद्यार्थी भी आधुनिक आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और खेल परिसरों जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे ग्रामीण और शहरी स्कूलों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता का अंतर कम होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के सत्ता में आने पर कई स्कूलों में नामांकन शून्य या बहुत कम था। पिछली भाजपा सरकार ने बिना सोचे समझे और बजट प्रावधान के बड़ी संख्या में स्कूल खोले। सरकार ने इसे लेकर विस्तृत समीक्षा के बाद 770 शून्य नामांकन वाले स्कूल बंद किए और 532 कम छात्रों वाले स्कूलों का नजदीकी विद्यालयों में विलय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed