फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Case registered for supplying medicines from Nerchowk to Hamirpur drone without permit

Hamirpur News: बिना परमिट नेरचौक से हमीरपुर ड्रोन से दवाई सप्लाई करने पर केस दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 12:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

चार-पांच महीने से कांगड़ा जिले के एक व्यक्ति ने इस कार्य के लिए स्थानीय निवासी के मकान का लेंटर किराये पर ले रखा था। इस कार्य में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Case registered for supplying medicines from Nerchowk to Hamirpur drone without permit
ड्रोन से दवाई सप्लाई करने पर केस दर्ज - फोटो : संवाद

विस्तार

बिना परमिट ड्रोन के जरिये नेरचौक से हमीरपुर के लिए दवाइयां सप्लाई करने पर सदर थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है। चार-पांच महीने से कांगड़ा जिले के एक व्यक्ति ने इस कार्य के लिए स्थानीय निवासी के मकान का लेंटर किराये पर ले रखा था। इस कार्य में कुछ और लोग भी शामिल हैं। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि गाहलियां गांव में एक निजी स्कूल के पास ड्रोन गिरा हुआ है। एसएचओ हमीरपुर हरीश गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गिरे हुए ड्रोन को अभिषेक नाम का व्यक्ति अपने साथ गांव घनाला स्थित अपने निवास स्थान पर लेकर चला गया है। 

विज्ञापन


पुलिस गांव घनाला पहुंची, जहां स्थानीय वार्ड सदस्य व स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में कांगड़ा जिले के शाहपुर के गांव बुशहरा निवासी अभिषेक की तलाशी ली तो वहां एक ड्रोन पाया गया। पुलिस ने अभिषेक से संबंधित ड्रोन के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी परमिट और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर उसके विरुद्ध थाना सदर हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed