{"_id":"684fa20fd02ee655de0f3b53","slug":"case-filed-against-50-people-including-bjp-president-bindal-and-paonta-mla-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: भाजपा अध्यक्ष बिंदल, पांवटा के विधायक समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: भाजपा अध्यक्ष बिंदल, पांवटा के विधायक समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 16 Jun 2025 10:20 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:20 AM IST
सार
माजरा थाना क्षेत्र में शनिवार को धारा 163 का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के माजरा थाना क्षेत्र में शनिवार को धारा 163 का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। माजरा थाना के तहत एक युवती के कथित अपहरण के मामले के बाद शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने विशेष समुदाय के लड़के के गांव की तरफ रैली निकाली थी। माहौल न बिगड़े, इसे लेकर उपायुक्त ने पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत आने वाले पांच गांवों में धारा-163 लागू कर दी थी, जिसमें इलाके में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध था।
विज्ञापन
शनिवार को बिंदल के नेतृत्व में लोगों ने धारा 163 को तोड़ते हुए माजरा थाना मार्ग पर धरना प्रर्दशन किया। पुलिस ने धारा 163 का उल्लंघन करने पर विधायक और बिंदल समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने अपहृत युवती को अंबाला के साहा से बरामद कर लिया है और उसके बयान सोमवार को अदालत में दर्ज किए जाएंगे। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि माजरा व आसपास के पांच गांवों में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए धारा 163 लगाई है। शनिवार को धारा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन